1
00:00:01,502 --> 00:00:03,302
"लाउडरमिल्क" में पहले

2
00:00:05,131 --> 00:00:07,341
डैड, आप यहां क्या कर रहे हैं?

3
00:00:07,508 --> 00:00:09,888
-मैं मर रहा हूं।
-बकवास।

4
00:00:10,052 --> 00:00:11,552
मैं मर नहीं रहा,
मगर मुझे तुम्हारी याद आ रही थी।

5
00:00:11,721 --> 00:00:14,101
ज़रा सोचो। मेरे डैड शहर में हैं।

6
00:00:14,265 --> 00:00:16,175
हां, मुझे पता है। उन्हें शायद
मैंने ही बताया था कि तुम चर्च में हो।

7
00:00:16,350 --> 00:00:18,940
तुमने ऐसा क्यों किया?
तुम जानते हो वो मेरे एक कारक हैं।

8
00:00:19,103 --> 00:00:22,403
-नहीं, बस कीजिए। यहां नहीं।
-सॉरी, काउच पर कोई सो रहा है।

9
00:00:22,565 --> 00:00:23,975
-डैड, प्लीज़।
-ओह, हां।

10
00:00:24,150 --> 00:00:26,150
मैं तुम्हें अपने काउच पे सोने देती,
लाउडरमिल्क, लेकिन

11
00:00:26,318 --> 00:00:29,738
मेरा काउच कुल तीन फ़ुट का है।

12
00:00:29,905 --> 00:00:31,315
ठीक है, काउच ही ठीक है।

13
00:00:32,366 --> 00:00:33,776
और बेन कैसा है?

14
00:00:33,951 --> 00:00:35,121
वो ठीक है।

15
00:00:35,286 --> 00:00:37,326
हमेशा की तरह बेन। क्यों?

16
00:00:37,496 --> 00:00:40,246
-देखिए मुझे काउच के नीचे क्या मिला।
-ये मेरी नहीं है।

17
00:00:40,416 --> 00:00:42,246
बकवास। फिर किसकी है?

18
00:00:56,807 --> 00:00:58,097
ए।

19
00:00:58,267 --> 00:00:59,767
ए।

20
00:01:00,561 --> 00:01:02,271
क्या बजा है?

21
00:01:03,606 --> 00:01:05,566
पांच पचपन।

22
00:01:05,983 --> 00:01:07,493
सुबह के या शाम के?

23
00:01:07,651 --> 00:01:09,111
शाम के।

24
00:01:36,180 --> 00:01:39,390
-मुझसे मिलने के लिए शुक्रिया।
-ज़रूर। कोई बात नहीं।

25
00:01:39,558 --> 00:01:41,848
-सब ठीक तो है?
-हां, हां। बिल्कुल।

26
00:01:42,019 --> 00:01:45,019
बस एक-दो चीज़ों के बारे में

27
00:01:45,815 --> 00:01:47,525
बात करनी है। माफ़ करना, सर।

28
00:01:47,691 --> 00:01:50,951
आप एक सीट उधर हो जाएंगे
ताकि हम दोनों साथ बैठ सकें?

29
00:01:51,111 --> 00:01:52,911
हां, ज़रूर।

30
00:01:54,281 --> 00:01:55,911
मेरा आज का अच्छा काम।

31
00:01:56,700 --> 00:01:57,740
वाक़ई?

32
00:01:57,910 --> 00:01:59,160
हां?

33
00:01:59,328 --> 00:02:00,368
हो गया?

34
00:02:00,538 --> 00:02:03,368
एक सीट हटने से
तुम्हारा दिन का अच्छा काम हो गया?

35
00:02:03,541 --> 00:02:04,631
तो तुम निबट गए?

36
00:02:05,292 --> 00:02:07,962
नहीं। शायद मैं कुछ बेहतर भी करूं। मैं--

37
00:02:08,128 --> 00:02:12,258
नहीं, नहीं, नहीं। तुमने काफ़ी कर लिया।
तुम डाइनर गांधी जैसे हो।

38
00:02:12,424 --> 00:02:15,934
सोचो सब तुम्हारे शानदार उदाहरण पर चलें,
तो ये दुनिया कैसी हो जाएगी?

39
00:02:16,512 --> 00:02:20,352
फिर भी अब जैसी नर्क ही रहेगी,
लेकिन सब दो फ़ुट दाएं बैठे होंगे।

40
00:02:21,141 --> 00:02:22,641
एक बात कहूं?

41
00:02:23,227 --> 00:02:24,687
भाड़ में जाओ।

42
00:02:33,404 --> 00:02:36,074
तो, तुम कौनसी बड़ी चीज़ के बारे में
बात करना चाहते थे?

43
00:02:36,240 --> 00:02:37,450
हां।

44
00:02:37,616 --> 00:02:38,616
सुनो।

45
00:02:38,784 --> 00:02:41,204
कुछ समय से, मैं--

46
00:02:44,123 --> 00:02:46,463
वैसे, कोई बहुत अहम बात नहीं है।

47
00:02:52,882 --> 00:02:54,722
वॉलप्चुअस

48
00:02:54,884 --> 00:02:56,394
वॉलप्चुअस वोदका
अभियान

49
00:03:04,476 --> 00:03:06,056
डॉनी

50
00:03:06,228 --> 00:03:07,228
हां, क्या बात?

51
00:03:07,396 --> 00:03:09,476
सवाल:
तुमने आख़री बार कब सैक्स किया था?

52
00:03:09,648 --> 00:03:13,278
जवाब: अब से छह मिनट,
अगर पूर्वक्रीड़ा करते हो, तो आठ मिनट।

53
00:03:13,444 --> 00:03:15,154
-क्या?
-मैं उधर ही आ रहा हूं।

54
00:03:15,321 --> 00:03:17,871
मेरे पास दो चंचल फ़ाख़्ताएं हैं
और मुझे एक पक्षीप्रेमी चाहिए।

55
00:03:18,032 --> 00:03:19,412
नहीं, नहीं, आज रात नहीं।

56
00:03:19,575 --> 00:03:23,745
मुझे ये वॉलप्चुअस के विज्ञापन पूरे करने हैं।
मेरा प्रेज़ेंटेशन सोमवार को है।

57
00:03:24,246 --> 00:03:26,456
तुम सुन नहीं रहे।
ये लड़कियां चुस्त और तैयार हैं।

58
00:03:26,624 --> 00:03:29,754
मैंने अपने पैर सूखे रखने के लिए
उन दोनों को तौलियों पर बिठा रखा है।

59
00:03:29,919 --> 00:03:32,799
उफ़। होल्ड करो। एक और कॉल आ रही है।

60
00:03:33,672 --> 00:03:36,842
-हैलो।
-हाइ, देखना चाहता था तुम कैसे हो।

61
00:03:37,009 --> 00:03:40,049
आज बड़ा दिन है।
वो आठवां क़दम लाजवाब है ना?

62
00:03:40,220 --> 00:03:42,060
एकदम अप्रत्याशित।

63
00:03:42,222 --> 00:03:44,022
तो सब ठीक है?

64
00:03:44,183 --> 00:03:45,483
हां, सब बढ़िया है।

65
00:03:45,643 --> 00:03:48,773
मैं घर पर अपने कंप्यूटर पे काम कर रहा हूं।
मैं मज़बूत महसूस कर रहा हूं। तो--

66
00:03:48,938 --> 00:03:52,518
-तो, आधी रात की मीटिंग में पहुंचोगे?
-नहीं। मुझे एक समयसीमा पूरी करनी है।

67
00:03:52,691 --> 00:03:54,191
जैसा कि मैंने कहा, बहुत काम है।

68
00:03:54,360 --> 00:03:56,570
आज उपचार पर बढ़िया काम किया।
मुझे तुमपे नाज़ है।

69
00:03:57,029 --> 00:03:58,449
शुक्रिया।

70
00:03:58,614 --> 00:04:00,284
हाइ, डॉनी?

71
00:04:00,449 --> 00:04:03,869
ए, ए, ए, मेरा भाई, मेरा जिगर।

72
00:04:04,745 --> 00:04:07,785
क्रिस्टी और जिल।

73
00:04:07,957 --> 00:04:10,167
ये टॉम है।

74
00:04:10,417 --> 00:04:11,417
हाइ।

75
00:04:11,585 --> 00:04:13,375
तुम्हारे पास टकीला है?

76
00:04:13,837 --> 00:04:15,707
मैं लेकर आता हूं।

77
00:04:22,304 --> 00:04:23,514
क्या कर रहे हो तुम?

78
00:04:23,681 --> 00:04:26,271
सैक्स का जुगाड़।

79
00:04:26,433 --> 00:04:27,483
तुम क्या पी रहे हो?

80
00:04:27,643 --> 00:04:29,733
स्प्राइट। मैं काम कर रहा हूं।

81
00:04:29,895 --> 00:04:33,065
तुम्हारी ड्रिंक में थोड़ा नीबू डाल दूं
ताकि तुम्हें लगे कुछ तगड़ा पी रहे हो।

82
00:04:33,232 --> 00:04:35,652
पी हुई लड़कियों को
बिना पिए आदमी पसंद नहीं आते।

83
00:04:35,818 --> 00:04:38,318
वो आंका जा रहा महसूस कर करती हैं।

84
00:04:44,326 --> 00:04:47,446
हां, तुम इसी को काम करना कहते हो, टॉम?

85
00:04:56,797 --> 00:04:58,587
ठीक है।

86
00:04:59,091 --> 00:05:00,301
ठीक है।

87
00:05:00,467 --> 00:05:02,637
ये रही तुम्हारी जिन-टॉनिक, टॉमैसियो।

88
00:05:02,803 --> 00:05:05,063
डबल, निवेदन के अनुसार

89
00:05:05,222 --> 00:05:07,932
और टैक्सस के कुछ भागों में
क़ानून द्वारा अपेक्षित।

90
00:05:09,518 --> 00:05:11,598
हरामज़ादा।

91
00:05:26,285 --> 00:05:29,655
हे भगवान। ये तुम हो।
मुझे लगा डेविड गिल्मोर को दौरा पड़ रहा है।

92
00:05:29,830 --> 00:05:33,380
तुम अपनी बांहों के छोर पर
उन ग़ुस्से के गोलों को जानते हो?

93
00:05:33,542 --> 00:05:35,712
तुम उनसे दस्तक दे सकते थे।

94
00:05:36,086 --> 00:05:37,296
आप कौन हैं?

95
00:05:37,671 --> 00:05:39,381
मैं कौन हूं? तुम कौन हो?

96
00:05:39,548 --> 00:05:42,468
ये लिज़ी है, कार्ल की भतीजी।
वीकएंड के लिए आई है।

97
00:05:42,634 --> 00:05:44,974
-कार्ल कहां है?
-वो अस्पताल में है।

98
00:05:45,387 --> 00:05:47,637
शानदार अंकल कार्ल, हां?

99
00:05:47,806 --> 00:05:49,556
क्योंकि वो कभी किसी के लिए नहीं होते।

100
00:05:50,059 --> 00:05:52,059
सिर्फ़ अपने मजबूर मरीज़ों के लिए।

101
00:05:52,227 --> 00:05:55,397
लिज़ी और मैं थोड़ा गाना-बजाना कर रहे थे।
लिज़ी, ये लाउडरमिल्क हैं।

102
00:05:55,564 --> 00:05:57,404
वाह, कितना गंदा नाम है।

103
00:05:57,566 --> 00:05:59,566
वाह, कितनी गंदी बच्ची है।

104
00:05:59,735 --> 00:06:01,895
ठीक है, तो बोलो, लाउडरमिल्क।

105
00:06:02,071 --> 00:06:05,781
हम कैसा कर रहे हैं?
अपनी पेशेवर रॉक-समालोचक राय दो।

106
00:06:06,992 --> 00:06:09,412
ठीक है।

107
00:06:09,578 --> 00:06:13,078
यहां कुछ संगीतकार हैं जो अच्छे हैं।

108
00:06:13,248 --> 00:06:16,288
यहां कुछ ख़राब संगीतकार हैं

109
00:06:16,460 --> 00:06:18,500
लेकिन उनमें प्रतिभा है।

110
00:06:18,670 --> 00:06:21,090
-तो हममें प्रतिभा है?
-मुझे बात पूरी करने दो।

111
00:06:21,590 --> 00:06:25,680
यहां कुछ संगीतकार हैं
जो एकदम नाकारा हैं। वो तुम हो।

112
00:06:26,261 --> 00:06:28,681
ये मज़ाक़ कर रहे हैं, बेटा।

113
00:06:29,098 --> 00:06:30,308
मुझे क्या परवाह?

114
00:06:30,474 --> 00:06:33,644
इन्हें लगता है
कि आर.ई.एम. की "मॉन्स्टर" बकवास थी।

115
00:06:33,811 --> 00:06:36,941
-इन्होंने उसे "शोर" कहा था।
-मैंने "शोर" कहा था?

116
00:06:37,106 --> 00:06:38,396
आपने कहा था उसमें "झनझनाहट" है।

117
00:06:38,565 --> 00:06:40,775
हां, झनझनाहट तो है उसमें।

118
00:06:40,943 --> 00:06:44,243
ख़ासकर अगर उसकी तुलना
पिछली दो एल्बमों से करो

119
00:06:44,404 --> 00:06:46,994
जो दोनों ही शाहकार हैं।

120
00:06:47,157 --> 00:06:49,157
तुम मुझे वक्रता समझाओगी?

121
00:06:49,326 --> 00:06:53,206
जो मैं एक गाने के लिए तो समझ सकता हूं,
लेकिन ये तो पूरी एल्बम में है।

122
00:06:53,372 --> 00:06:57,542
और गीत एकदम बकवास हैं
क्योंकि ऐसा लगता है जैसे स्टाइप ने अभी--

123
00:06:57,709 --> 00:07:00,839
वैसे, तुम्हें कैसे पता मैंने ऐसा कहा है?

124
00:07:01,004 --> 00:07:02,214
मैंने आपकी किताब पढ़ी है।

125
00:07:06,927 --> 00:07:08,047
क्या नाम है तुम्हारा?

126
00:07:08,220 --> 00:07:09,680
लिज़ी।

127
00:07:09,847 --> 00:07:11,637
लिज़ी।

128
00:07:12,015 --> 00:07:13,425
तुमने मेरी किताब पढ़ी है?

129
00:07:13,600 --> 00:07:15,440
हां, क्या हर बात दो बार कहनी पड़ेगी?

130
00:07:15,602 --> 00:07:20,192
देखो, हमें थोड़ा रियाज़ करना है,
इसलिए फिर मिलेंगे।

131
00:07:20,357 --> 00:07:23,357
ठीक है। हाइ, सुनो। मैंने पहले जो कहा था
वो भूल जाना, ठीक है?

132
00:07:23,527 --> 00:07:24,897
जारी रखो।

133
00:07:25,070 --> 00:07:28,240
वैसे, जब जॉर्ज हैरिसन
तुम्हारी उम्र के थे, तो वो--

134
00:07:28,407 --> 00:07:31,577
दरअसल, वो तो तब तक एक
प्रवीण गिटारवादक बन चुके थे। रहने दो।

135
00:07:31,743 --> 00:07:34,713
और जब जॉन लैनन आपकी उम्र के थे,
तो वो मर चुके थे।

136
00:07:36,039 --> 00:07:37,709
हां।

137
00:07:37,875 --> 00:07:39,585
हां।

138
00:07:39,751 --> 00:07:41,631
ठीक है।

139
00:07:44,006 --> 00:07:45,376
तुम उदास लगते हो।

140
00:07:46,258 --> 00:07:49,468
तुम्हारी गर्लफ़्रेंड ने तुम्हें छोड़ दिया,
या तुम्हें नौकरी से निकाल दिया गया?

141
00:07:49,636 --> 00:07:51,846
नहीं, नहीं। मैं उदास नहीं हूं।

142
00:07:52,014 --> 00:07:53,224
सच में, जान?

143
00:07:53,390 --> 00:07:55,890
कुछ भी बुरा नहीं हुआ?

144
00:07:56,059 --> 00:07:57,849
-तुम्हारी मॉम मर गईं?
-नहीं।

145
00:07:58,020 --> 00:07:59,770
-डैड?
-नहीं।

146
00:07:59,938 --> 00:08:01,228
तुम्हें कैंसर है?

147
00:08:01,398 --> 00:08:02,478
नहीं, नहीं।

148
00:08:02,649 --> 00:08:03,899
मैं ठीक हूं।

149
00:08:04,067 --> 00:08:06,197
बस रात भर काम करता रहा हूं।

150
00:08:06,361 --> 00:08:08,161
मैं ख़ुश ऐसा ही होता हूं।

151
00:08:08,322 --> 00:08:09,572
सैक्स करना चाहते हो?

152
00:08:10,908 --> 00:08:13,408
हां, ठीक है।

153
00:08:13,785 --> 00:08:16,785
लेकिन एक ही बेडरूम है, और उसमें वो हैं।

154
00:08:17,664 --> 00:08:19,374
ये पकड़ो।

155
00:08:35,682 --> 00:08:36,812
ये वो नहीं है जैसा दिख रहा है।

156
00:08:36,975 --> 00:08:40,095
तो, न तुम दो ड्रिंक्स पकड़े हो
और न चुसवा रहे हो?

157
00:08:40,604 --> 00:08:43,324
ये वही है जैसा दिख रहा है,
लेकिन मैं आजकल पी नहीं रहा हूं।

158
00:08:43,482 --> 00:08:45,902
हां, जैसे तुम इस नशेड़ी-छिनाल को
बिना पिए चोदोगे?

159
00:08:46,068 --> 00:08:47,068
-हाइ।
-ए, ए।

160
00:08:47,236 --> 00:08:50,156
ए, रुको, तुमने मेरा दरवाज़ा तोड़ दिया?

161
00:08:50,614 --> 00:08:52,244
उफ़, ये शुद्ध माल है।

162
00:08:52,407 --> 00:08:54,737
उम्मीद है तुम अपने ख़ून से सने
हाथों पर भी शांत रहोगी

163
00:08:54,910 --> 00:08:57,290
जब ये बडी हॉली बनकर
अपनी उलटी में डूब जाएगा।

164
00:08:57,454 --> 00:09:01,464
सुनो, मैं दूसरे कमरे में
अपने दोस्तों के पास जाती हूं।

165
00:09:01,625 --> 00:09:03,035
तुम ये--

166
00:09:08,465 --> 00:09:09,795
बस करो, कटर।

167
00:09:09,967 --> 00:09:11,297
मैंने ड्रिंक नहीं ली।

168
00:09:11,468 --> 00:09:12,638
झूठ बोलना बंद करो।

169
00:09:13,553 --> 00:09:15,263
ठीक है। ज़रूर। डालो।

170
00:09:15,430 --> 00:09:17,560
हां, ब्रैथेलाइज़ करना चाहते हो मुझे? करो।

171
00:09:27,276 --> 00:09:28,776
लिफ़्ट के लिए शुक्रिया।

172
00:09:28,944 --> 00:09:30,784
रात को मिलता हूं।

173
00:09:32,364 --> 00:09:35,784
-मैं तुम्हारे साथ अंदर आऊंगा।
-तुम मेरी मीटिंग में जा रहे हो?

174
00:09:35,951 --> 00:09:38,161
-हां।
-तुम मेरी जांच कर रहे हो?

175
00:09:38,620 --> 00:09:42,790
नहीं। तुम्हारे डैड यहां आए हुए थे,
मैं जानता हूं वो तुम्हारा एक कारक हैं। और

176
00:09:43,292 --> 00:09:46,212
मैं चाहता था कि अपनी न पीने की
मांसपेशियों पर और काम करूं।

177
00:09:46,378 --> 00:09:48,378
मैं नहीं चाहता वो
मेरी पिंडलियों की तरह सूख जाएं।

178
00:09:48,547 --> 00:09:50,257
ये देखो। इन्हें देखो।

179
00:09:50,424 --> 00:09:52,514
ये जानदार हुआ करती थीं।
अब डंडियां हो रही हैं।

180
00:09:52,676 --> 00:09:55,466
-मुझे तो ठीक लग रही हैं।
-पहले जैसी नहीं रहीं।

181
00:09:55,637 --> 00:09:59,057
तो इन मीटिंगों के बारे में
मुझे यही चीज़ परेशान कर रही है।

182
00:09:59,224 --> 00:10:03,234
आप लोग पीने के अच्छे पक्ष के बारे में
कभी बात करते ही नहीं।

183
00:10:03,395 --> 00:10:06,015
पीने का कोई अच्छा पक्ष नहीं होता।
इसका अंत बुरा ही होता है।

184
00:10:06,189 --> 00:10:08,319
हां, मैं जानता हूं

185
00:10:08,567 --> 00:10:12,607
लेकिन सभी कुछ बुरा नहीं है,
वर्ना हम शुरू में ही नहीं पीते।

186
00:10:13,030 --> 00:10:14,740
लड़के की बात में दम तो है।

187
00:10:15,615 --> 00:10:18,445
मैं ये नहीं सुनना चाहता। तुम किसके लिए
काम कर रहे हो? सीग्राम्स के लिए?

188
00:10:18,618 --> 00:10:21,578
-कोई और बोले।
-नहीं, सिस्को को बात पूरी करने दो।

189
00:10:21,747 --> 00:10:23,917
इसमें से कुछ निकल सकता है।

190
00:10:25,208 --> 00:10:26,338
पता नहीं।

191
00:10:26,501 --> 00:10:31,381
मुझे लगता है कि अगर हम ये मान लें
कि पीने के अच्छे पक्ष हैं ही नहीं

192
00:10:31,548 --> 00:10:33,878
तो ये तो ऐसा ही होगा जैसे--

193
00:10:34,134 --> 00:10:35,844
इंकार में जीना?

194
00:10:36,720 --> 00:10:40,140
सिस्को की बात सही है।
पीने के कुछ अच्छे पक्ष भी हैं।

195
00:10:40,307 --> 00:10:41,517
कोई एक बताओ।

196
00:10:43,310 --> 00:10:44,850
ठीक है।

197
00:10:45,020 --> 00:10:48,270
जब आप अपने डैड के साथ बीयर पी रहे हों

198
00:10:48,440 --> 00:10:51,030
और वो पलटें, और मुस्कुराएं।

199
00:10:51,485 --> 00:10:54,355
उन्होंने मुश्किल ज़िंदगी बिताई है।

200
00:10:55,280 --> 00:10:56,870
लेकिन आज--

201
00:10:57,032 --> 00:10:58,492
आज सब अच्छा है।

202
00:10:58,658 --> 00:11:01,118
ठीक है, ठीक है, ये एक चीज़ है।

203
00:11:01,286 --> 00:11:03,996
और भी है, मंगल की सुबह 10 बजे

204
00:11:04,164 --> 00:11:07,044
जब आप वो पहली बीयर खोलते हैं,
तो वो आवाज़--

205
00:11:08,585 --> 00:11:11,505
मुझे अपने पास्ता के साथ वाइन
की बहुत कमी खलती है।

206
00:11:11,671 --> 00:11:14,221
या श्रूम खाने और टोल्कियन पढ़ने के साथ।

207
00:11:15,175 --> 00:11:19,465
वेश्यालय में सुबह को जागना

208
00:11:20,305 --> 00:11:22,215
उसमें एक हुस्न है।

209
00:11:22,391 --> 00:11:24,101
पता है मैं क्या मिस करता हूं?

210
00:11:24,267 --> 00:11:25,887
पी कर ड्राइव करना।

211
00:11:26,103 --> 00:11:28,193
-उसे कोई मिस नहीं करता।
-मैं करता हूं।

212
00:11:28,355 --> 00:11:31,815
ख़ासकर शुरुआती साल। हाई स्कूल वाले।

213
00:11:31,983 --> 00:11:34,693
जब बात शराब की नहीं होती थी।

214
00:11:34,861 --> 00:11:36,241
तब बात होती थी--

215
00:11:36,405 --> 00:11:37,985
आज़ादी की।

216
00:11:38,532 --> 00:11:40,492
है ना? ये एकदम नई चीज़ थी।

217
00:11:41,118 --> 00:11:42,988
वो छह बजे वाली भावना याद है?

218
00:11:43,870 --> 00:11:46,580
दिन की रोशनी ढल रही है,
और आप बाहर जा रहे हैं।

219
00:11:46,748 --> 00:11:48,248
कुछ भी संभव है।

220
00:11:48,417 --> 00:11:52,877
आप रात पर हमला करते
जैक केरोऐक जैसे हैं।

221
00:11:53,839 --> 00:11:54,879
हां।

222
00:11:55,048 --> 00:11:58,838
और आप और आपके दोस्तों के पास
बीयर का छह का पैक है।

223
00:11:59,010 --> 00:12:02,390
आधा पाइंट ब्लैकबैरी ब्रैंडी है।

224
00:12:02,556 --> 00:12:04,766
धुनें बज रही हैं।

225
00:12:05,225 --> 00:12:07,435
आप हड्डियां बांट रहे हैं।

226
00:12:07,602 --> 00:12:08,602
आप--

227
00:12:08,770 --> 00:12:12,610
आप नहीं जानते आप कहां जा रहे हैं,
पर आप जानते हैं ये मज़ेदार होगा।

228
00:12:13,984 --> 00:12:15,534
ठीक है, हां, ज़रूर।

229
00:12:15,694 --> 00:12:17,114
और--

230
00:12:17,279 --> 00:12:20,819
और हमें याद रखना होगा
कि केरोऐक 47 साल की उम्र में मर गया

231
00:12:20,991 --> 00:12:22,531
जब उसका पेट फट गया था

232
00:12:22,701 --> 00:12:26,291
क्योंकि वो सुबह 11 बजे
व्हिस्की पिया करता था।

233
00:12:28,832 --> 00:12:30,132
बेन कहां गया?

234
00:12:55,358 --> 00:12:56,648
हे भगवान। तुम ठीक हो?

235
00:12:56,818 --> 00:12:59,198
हां, हां। मैं ठीक हूं। बस थोड़ा घबरा गया हूं।

236
00:12:59,362 --> 00:13:01,662
बाप रे, बाल-बाल बचे ना?

237
00:13:01,990 --> 00:13:04,580
-सही कहा।
-हां।

238
00:13:04,743 --> 00:13:06,583
ठीक है।

239
00:13:07,162 --> 00:13:08,212
ठीक है।

240
00:13:08,371 --> 00:13:10,671
मुझे इसके लिए बहुत अफ़सोस है।

241
00:13:10,832 --> 00:13:12,882
उफ़। सारी चीज़ें मिल गईं?

242
00:13:13,668 --> 00:13:16,088
ठीक है। तुम शांत रहो।
देखो। मेरी बात सुनो।

243
00:13:16,254 --> 00:13:17,674
तुम्हारी परेशानी के लिए

244
00:13:19,841 --> 00:13:23,681
-मैं तुम्हें ये देना चाहूंगा।
-हमें एक-दूसरे की जानकारी ले लेनी चाहिए।

245
00:13:24,429 --> 00:13:27,519
मैं आपका लाइसेंस
और बीमे का प्रमाण देखना चाहूंगा।

246
00:13:32,521 --> 00:13:33,651
तुम गंभीर हो?

247
00:13:33,813 --> 00:13:37,443
सॉरी, लेकिन मैं पहले भी चोट खा चुका हूं।

248
00:13:37,609 --> 00:13:41,909
मेरे पास आपकी जानकारी नहीं होगी,
तो शायद बीमा कंपनी इसे कवर नहीं करे।

249
00:13:42,364 --> 00:13:44,994
क्या कवर? तुम ठीक हो।
तुम्हारी बोतलें और कनस्तर ठीक हैं।

250
00:13:45,158 --> 00:13:48,198
-कोई चोट नहीं, कोई नुक़्सान नहीं।
-मेरी गाड़ी का क्या?

251
00:13:48,370 --> 00:13:50,460
कैसी गाड़ी? मतलब, ये तो--

252
00:13:50,622 --> 00:13:52,792
ये शॉपिंग कार्ट है।

253
00:13:52,958 --> 00:13:54,668
ठीक है, सर।

254
00:13:54,834 --> 00:13:57,424
मैं जानता हूं यहां हम दोनों
बड़ी मुश्किल से गुज़रे हैं।

255
00:13:58,672 --> 00:14:01,552
लेकिन अपना लहजा शांत रखिए।

256
00:14:01,716 --> 00:14:06,096
ठीक है, मेरी बात सुनो।
चालीस डॉलर लो, और मामला रफ़ा-दफ़ा करो।

257
00:14:06,263 --> 00:14:08,723
पैसे की बात करने का
तब तक कोई फ़ायदा नहीं

258
00:14:08,890 --> 00:14:11,180
जब तक हम चारों तरफ़ देखकर
नुक़्सान का अंदाज़ा न लगा लें।

259
00:14:17,440 --> 00:14:20,070
-मुझे याद नहीं ये गड्ढा पहले भी था।
-क्या बात कर रहे हो?

260
00:14:20,235 --> 00:14:23,525
यहां ज़ंग है।
शायद ये गड्ढा बरसों से हो।

261
00:14:23,697 --> 00:14:25,447
आप शराब पिए हुए थे, सर?

262
00:14:25,615 --> 00:14:27,865
क्या? नहीं।

263
00:14:28,034 --> 00:14:30,334
नहीं, बिल्कुल नहीं। 100 डॉलर।

264
00:14:30,495 --> 00:14:33,455
हमें पुलिस को बुलाना चाहिए।
वही सुलझाएंगे इसे।

265
00:14:34,249 --> 00:14:35,379
हां, हां, हां।

266
00:14:35,542 --> 00:14:38,632
पुलिस को कॉल करते हैं। वो यहां आएंगे।
ये मामला सुलझाएंगे।

267
00:14:38,795 --> 00:14:42,415
लाओ मैं-- ओह, धत।
मेरे पास फ़ोन ही नहीं है, तो--

268
00:14:42,591 --> 00:14:43,841
ओह, साला।

269
00:14:44,009 --> 00:14:46,599
-सीरी, पुलिस को बुलाओ।
-नहीं, सीरी, नहीं। ये मुझे दो।

270
00:14:46,761 --> 00:14:48,931
इमर्जेंसी सेवा को
पांच सैकंड में कॉल कर रहे हैं।

271
00:14:49,347 --> 00:14:50,467
ठीक है, ये लो।

272
00:14:50,640 --> 00:14:52,770
बड़ा चिपचिपा फ़ोन है।

273
00:14:52,934 --> 00:14:55,024
देखिए। मैं अमीर होने की कोशिश
नहीं कर रहा।

274
00:14:55,186 --> 00:14:56,976
मुझे बस अपनी संपत्ति की मरम्मत चाहिए।

275
00:14:57,147 --> 00:15:00,357
अरे, यार। ये तुम्हारी संपत्ति नहीं है।
ये सेफ़वे की है।

276
00:15:00,525 --> 00:15:02,815
ओह, फिर वही, सर। लहजा।

277
00:15:02,986 --> 00:15:04,316
ठीक है। मेरी बात सुनो।

278
00:15:04,487 --> 00:15:06,907
ये कैसा रहेगा
कि मैं तुम्हें होल फ़ूड्स ले चलूं।

279
00:15:07,073 --> 00:15:10,163
इसे बदल लेंगे।
तुम्हें नई कार्ट मिल जाएगी। क्या कहते हो?

280
00:15:10,327 --> 00:15:11,947
मैं आपकी कार में नहीं बैठूंगा।

281
00:15:12,120 --> 00:15:14,330
आप शराब पिए हुए हैं।

282
00:15:14,497 --> 00:15:18,077
मैं आपके काग़ज़ात देखना चाहूंगा।

283
00:15:19,628 --> 00:15:23,258
ठीक है। मैं अपने
ग्लव कंपार्टमेंट से निकालकर लाता हूं।

284
00:15:37,812 --> 00:15:39,942
ए, ए। रुको।

285
00:16:00,418 --> 00:16:02,248
क्या साला?

286
00:16:06,132 --> 00:16:07,762
नहीं, नहीं, नहीं।

287
00:16:11,471 --> 00:16:12,971
हैलो?

288
00:16:13,431 --> 00:16:15,891
मेरी मदद करो, प्लीज़।

289
00:16:34,119 --> 00:16:36,119
हे भगवान।

290
00:16:37,288 --> 00:16:39,498
कोई मदद करो मेरी।

291
00:17:06,317 --> 00:17:08,317
हाइ, दोस्त।

292
00:17:10,405 --> 00:17:12,565
ठीक हो तुम? बहुत ठीक नहीं लग रहे।

293
00:17:12,741 --> 00:17:14,951
नहीं, नहीं, मैं ठीक हूं।

294
00:17:15,118 --> 00:17:18,328
अच्छा बर्ताव है।
मुझे लग रहा था तुम नाराज़ होगे।

295
00:17:19,122 --> 00:17:20,122
किस बारे में?

296
00:17:20,290 --> 00:17:22,380
मतलब, देखो मुझे।

297
00:17:22,542 --> 00:17:26,132
यहां पेड़ हैं, ये धुंध है, और--

298
00:17:26,421 --> 00:17:28,261
यही तो मैं बोल रहा था।

299
00:17:28,423 --> 00:17:32,263
चलो अंदर चलते हैं।
कुछ चीज़ों पे बात करनी है।

300
00:17:40,685 --> 00:17:42,555
ये क्यों किया तुमने?

301
00:17:44,481 --> 00:17:45,771
हरामज़ादा।

302
00:17:48,151 --> 00:17:49,781
अंदर चलो।

303
00:17:50,445 --> 00:17:52,445
उफ़। रुको।

304
00:17:54,991 --> 00:17:56,331
ये क्या है?

305
00:17:59,287 --> 00:18:00,997
तुम मेरी चीज़ें खखोड़ रहे थे?

306
00:18:01,164 --> 00:18:04,464
नहीं। नहीं। मैं बस पैन ढूंढ़ रहा था।

307
00:18:04,626 --> 00:18:06,626
तुमने मृतक की तस्वीर देखी?

308
00:18:06,795 --> 00:18:09,205
नहीं, नहीं। सिर्फ़ ज़िंदा लोगों की तस्वीरें देखीं।

309
00:18:09,380 --> 00:18:11,380
झूठ मत बोलो।

310
00:18:12,300 --> 00:18:14,930
ये तुम्हारा रोग बोल रहा है।

311
00:18:18,431 --> 00:18:20,021
ठीक है, शायद मैंने इसे देखा हो।

312
00:18:20,433 --> 00:18:21,733
-ये ऑली है?
-नहीं।

313
00:18:22,101 --> 00:18:23,561
इस तस्वीर में मैं हूं।

314
00:18:27,524 --> 00:18:30,744
लेकिन तुम्हारा गला तो
पूरी तरह कटा हुआ है।

315
00:18:30,902 --> 00:18:32,532
ये स्पेशल-इफ़ेक्ट्स का मेकअप है।

316
00:18:33,404 --> 00:18:35,954
मैं दो साल तक
एक बाइकर गैंग में अंडरकवर था।

317
00:18:36,115 --> 00:18:39,535
जब मेरा गैंग से निकलने का समय आया,
तो मुझे अपनी मौत का नाटक करना पड़ा।

318
00:18:40,203 --> 00:18:42,083
-ये असली लग रहा है।
-शुक्रिया।

319
00:18:42,247 --> 00:18:44,327
मैंने अपना मेकअप ख़ुद किया था।

320
00:18:45,917 --> 00:18:46,997
तो

321
00:18:48,086 --> 00:18:51,126
तुमने मेरी इच्छा के ख़िलाफ़
मुझे एक ट्रेलर में हथकड़ी क्यों लगाई?

322
00:18:51,297 --> 00:18:54,757
मैं नहीं चाहता था कि तुम आधी नींद
से जागो और जंगल में भाग पड़ो।

323
00:18:55,343 --> 00:18:57,763
जंगल में खो जाते, तो मारे जाते।

324
00:19:00,598 --> 00:19:02,388
वहां वो आदमी कौन है?

325
00:19:02,559 --> 00:19:03,809
वो आदमी मेरी मॉम हैं।

326
00:19:04,602 --> 00:19:07,692
मॉम, जागिए। कोई आया है।

327
00:19:09,607 --> 00:19:11,777
वो ठीक तो हैं ना?

328
00:19:11,943 --> 00:19:13,153
हां।

329
00:19:13,319 --> 00:19:15,819
वो बड़ी गहरी नींद सोती हैं।

330
00:19:15,989 --> 00:19:17,449
मां।

331
00:19:17,615 --> 00:19:19,775
चलिए। जागिए।

332
00:19:24,539 --> 00:19:26,579
क्या साला?

333
00:19:27,458 --> 00:19:28,498
हां।

334
00:19:28,668 --> 00:19:31,628
मैंने तुम्हें टेज़ किया
तो तुमने अपना सिर बुरी तरह टकराया था।

335
00:19:32,088 --> 00:19:34,048
ख़ून रोकने के लिए मुझे टांके लगाने पड़े।

336
00:19:34,632 --> 00:19:36,722
क्या ये डेंटल फ़्लॉस है?

337
00:19:36,885 --> 00:19:38,005
मिंट फ़्लेवर वाला।

338
00:19:38,177 --> 00:19:40,387
प्राकृतिक एंटीसेप्टिक का काम करता है।

339
00:19:40,555 --> 00:19:43,055
चिंता मत करो। इस्तेमाल नहीं हुआ था।

340
00:20:20,845 --> 00:20:24,425
कटर, पता नहीं कैसे कहूं,
लेकिन तुम्हारी मॉम मर चुकी हैं।

341
00:20:24,599 --> 00:20:26,099
अब बस भी करोगे ये?

342
00:20:26,267 --> 00:20:28,347
मैंने कहा ना वो गहरी नींद सोती हैं।

343
00:20:29,187 --> 00:20:30,807
वो सांस क्यों नहीं ले रही हैं?

344
00:20:33,608 --> 00:20:35,108
-क्या साला?
-मुझे अफ़सोस है।

345
00:20:35,276 --> 00:20:36,856
तुमने मॉम को घूंसा क्यों मारा?

346
00:20:37,028 --> 00:20:40,868
सॉरी, मेरा ऐसा इरादा नहीं था। ये अचानक
मेरे पीछे आ गईं। मैं डर गया था।

347
00:20:41,032 --> 00:20:43,032
-आराम से।
-मुझे बहुत अफ़सोस है, मैम।

348
00:20:43,201 --> 00:20:45,661
-मैं कभी ऐसा नहीं--
-हाइ।

349
00:20:45,828 --> 00:20:47,658
आराम से।

350
00:20:48,039 --> 00:20:49,039
मैंने संभाल लिया।

351
00:20:49,207 --> 00:20:50,707
मैंने संभाल लिया।

352
00:20:51,668 --> 00:20:53,588
आप ठीक हैं, मामा बियर?

353
00:20:53,753 --> 00:20:57,473
इसने शायद मेरी पसली तोड़ दी।

354
00:20:57,966 --> 00:21:00,796
ख़ुद को नियंत्रण में रखो, यार।

355
00:21:01,761 --> 00:21:03,471
एक औरत को मारते हो?

356
00:21:04,847 --> 00:21:09,387
वो डेंटल फ़्लॉस कहां है
जो मैंने सूखने को सींग पर डाला था?

357
00:21:11,771 --> 00:21:13,771
शायद उसका इस्तेमाल हुआ था।

358
00:21:15,858 --> 00:21:18,488
-मेरा एक सवाल है।
-बोलो।

359
00:21:18,653 --> 00:21:20,613
आलोचकों का फ़ायदा क्या है?

360
00:21:23,282 --> 00:21:28,412
आलोचकों का फ़ायदा ये है
कि पॉप संस्कृति नाम की महागंद में

361
00:21:28,579 --> 00:21:32,419
कोई तो ऐसा हो जो छुपे हुए जवाहरात को
ढूंढ़कर उन्हें संरक्षित कर सके।

362
00:21:32,583 --> 00:21:33,923
और यही मेरा काम है।

363
00:21:34,085 --> 00:21:36,665
या-- ये मेरा काम था।

364
00:21:36,838 --> 00:21:40,008
मुझे समझना होता था
कि कलाकार क्या करना चाह रहा है

365
00:21:40,174 --> 00:21:43,014
-और दूसरों को बताना होता था।
-अपनी राय के बारे में।

366
00:21:47,181 --> 00:21:48,181
हां।

367
00:21:48,349 --> 00:21:50,479
मुझे समझ नहीं आता
ये कैरियर कैसे हो सकता है।

368
00:21:50,810 --> 00:21:55,020
कला का मूल्य कलाकार में होता है,
न कि उसे आंकने वाले में।

369
00:21:55,523 --> 00:21:57,443
आपका काम फ़ालतू है

370
00:21:57,608 --> 00:21:59,778
और आपकी अपनी व्याख्या पर आधारित है।

371
00:21:59,944 --> 00:22:01,954
ये इससे थोड़ा ज़्यादा जटिल है।

372
00:22:02,113 --> 00:22:04,073
-मुझे तो जटिल नहीं लगता।
-वाक़ई?

373
00:22:04,240 --> 00:22:06,620
मैं आपकी समालोचना करती हूं।
मैं दिखाऊंगी ये कितना आसान है।

374
00:22:06,784 --> 00:22:08,084
हां, करो।

375
00:22:08,244 --> 00:22:11,544
आप ख़ुद को बड़ी तोप समझते हैं क्योंकि
आप रॉक स्टार्स के चरम पर उनके साथ थे।

376
00:22:11,956 --> 00:22:15,376
पर सच ये है कि आप उससे भी ख़ुश नहीं थे।
आप किसी चीज़ से ख़ुश नहीं रहे।

377
00:22:15,543 --> 00:22:17,633
आपको तो शायद
आलोचक होना भी पसंद नहीं है।

378
00:22:17,795 --> 00:22:20,165
और मन ही मन में,
आप रॉक स्टार बनना चाहते थे

379
00:22:20,339 --> 00:22:23,299
लेकिन आपमें इसकी कोशिश करने की
हिम्मत और/या आत्मविश्वास नहीं था।

380
00:22:23,468 --> 00:22:25,718
अब आप अपनी ज़िंदगी
उसी तरह गुज़ार रहे हैं, इस इंतज़ार में

381
00:22:25,887 --> 00:22:30,177
कि आपके सपने आपके पास आएं, बजाय
उनके पास जाकर उन्हें हासिल करने के।

382
00:22:30,641 --> 00:22:32,851
बहुत ख़ूब।

383
00:22:33,936 --> 00:22:36,356
तुम बहुत अच्छी आलोचक बन सकती हो।

384
00:22:37,565 --> 00:22:38,855
मुझे मफ़िन चाहिए।

385
00:22:39,233 --> 00:22:42,153
-हां। मैं एक ये लूंगी।
-और कुछ चाहिए?

386
00:22:42,695 --> 00:22:43,985
बच्ची है।

387
00:22:44,155 --> 00:22:46,565
साली बड़ी समझदार है।

388
00:22:52,246 --> 00:22:53,656
हां?

389
00:22:56,292 --> 00:22:57,342
क्या?

390
00:23:01,547 --> 00:23:03,507
नहीं, मैं पहुंचता हूं।

391
00:23:04,884 --> 00:23:07,394
माफ़ करना। मुझे जाना होगा।
बेन गिरफ़्तार हो गया।

392
00:23:07,553 --> 00:23:08,603
किसलिए?

393
00:23:08,763 --> 00:23:10,353
उसने बताया नहीं।

394
00:23:10,515 --> 00:23:11,765
पी कर गाड़ी चला रहा होगा।

395
00:23:11,933 --> 00:23:14,103
नहीं, बेन शराब नहीं पीता।

396
00:23:14,769 --> 00:23:15,899
हां, सही।

397
00:23:16,521 --> 00:23:18,401
बेन पी रहा होता तो मुझे पता होता।

398
00:23:18,564 --> 00:23:20,864
वो मेरा प्रायोजक है।
मैं इसीलिए उसके साथ रहता हूं।

399
00:23:22,401 --> 00:23:26,701
तो, प्रायोजित, तुम्हें अपनी आंखें
ज़रा ज़्यादा खोल लेनी चाहिए।

400
00:23:38,126 --> 00:23:40,286
क्या अब हम दरवाज़ा बंद नहीं रखते?

401
00:23:40,461 --> 00:23:41,881
क्या साला?

402
00:23:57,019 --> 00:23:58,649
बेन

403
00:23:59,272 --> 00:24:01,072
बेवक़ूफ़।

404
00:24:05,069 --> 00:24:06,949
क्या कर रहे हो तुम?

405
00:24:26,465 --> 00:24:28,255
28 फरवरी
मेम्फ़िस - शादी - न्यू ऑरलीन्स

406
00:24:29,051 --> 00:24:31,971
न्यू ऑरलीन्स में होने वाली शादी के लिए
कोई मेम्फ़िस क्यों जाएगा?

407
00:24:42,398 --> 00:24:44,278
नशे में गाड़ी चलाई और टक्कर मारी?

408
00:24:44,442 --> 00:24:46,992
मुझे हैरत है
तुम्हें ज़मानत पर छोड़ दिया गया।

409
00:24:48,571 --> 00:24:51,161
बताया क्यों नहीं तुम्हें समस्या हो रही है?
मैं मदद करता।

410
00:24:51,324 --> 00:24:55,834
डाइनर में तुमसे बात करने की कोशिश
की थी, लेकिन तुम पाई वाले से लड़ बैठे।

411
00:24:55,995 --> 00:24:57,825
मैं तो पाई वाले से नहीं लड़ा था।

412
00:24:57,997 --> 00:25:01,207
मैं बस ये कह रहा था कि एक सीट हटने से
वो मदर टेरेसा नहीं बन गया।

413
00:25:01,375 --> 00:25:03,745
मैं बात करना चाहता था,
लेकिन नहीं कर सका।

414
00:25:03,920 --> 00:25:06,300
ठीक है, तो ग़लती मेरी है?
बहुत ख़ूब। बढ़िया। बढ़िया।

415
00:25:06,464 --> 00:25:09,384
तुम हमेशा ऐसा क्यों करते हो? हर चीज़ को
अपनी समस्या क्यों बना लेते हो?

416
00:25:09,550 --> 00:25:11,260
ये मेरी समस्या है, सैम।

417
00:25:11,427 --> 00:25:13,007
और किसी की नहीं।

418
00:25:15,848 --> 00:25:18,888
पता नहीं। शायद मुझे कुछ समय को
कहीं दूर चले जाना चाहिए।

419
00:25:19,060 --> 00:25:21,400
यक़ीनन। मैं सुबह को
एक्शन-हाउस को कॉल करूंगा।

420
00:25:21,562 --> 00:25:24,772
-शायद उनके पास बेड हो।
-नहीं, मैं पुनर्वसन का ख़र्च नहीं उठा सकता।

421
00:25:24,941 --> 00:25:26,231
शायद वो कुछ रिआयत कर दें।

422
00:25:26,400 --> 00:25:29,530
मैं पुनर्वसन नहीं जाना चाहता। बस कहीं दूर
जाकर अपने विचार साफ़ करना चाहता हूं।

423
00:25:29,695 --> 00:25:31,405
मैं सोच रहा था--

424
00:25:31,572 --> 00:25:33,532
पता नहीं। किसी गर्म जगह पर।

425
00:25:33,699 --> 00:25:36,829
या शायद, न्यू ऑरलीन्स।
या ऐसी किसी जगह।

426
00:25:36,994 --> 00:25:38,414
न्यू ऑरलीन्स?

427
00:25:39,080 --> 00:25:41,710
वो तो इन दिनों में मार्डी ग्रा करते हैं ना?

428
00:25:42,416 --> 00:25:45,956
हो सकता है। पता नहीं। पक्का नहीं पता।
पर शायद अब वो ये नहीं करते।

429
00:25:46,128 --> 00:25:48,628
कैट्रीना के बाद से
वो इसे बहुत महत्व नहीं दे रहे हैं।

430
00:25:48,965 --> 00:25:50,375
ठीक है।

431
00:25:50,549 --> 00:25:52,259
हां। नहीं, नहीं। बिल्कुल, बिल्कुल।

432
00:25:54,262 --> 00:25:56,972
मैं बस पक्का करना चाहता था
तुम इसके लिए नहीं जा रहे।

433
00:25:58,474 --> 00:26:01,194
-ये कहां से मिली तुम्हें?
-तुम्हारे बेड के नीचे तिजोरी से।

434
00:26:01,602 --> 00:26:03,732
तुमने साला मेरी तिजोरी क्यों देखी?

435
00:26:03,896 --> 00:26:07,276
तुमने साला मुझे क्यों नहीं बताया
कि मेरी पूर्व-पत्नी शादी कर रही है?

436
00:26:07,441 --> 00:26:10,151
ख़ुद को देखो। क्योंकि मैं नहीं चाहता था
कि तुम घबरा जाओ।

437
00:26:10,319 --> 00:26:12,529
तुम्हें क्यों लगा कि मैं घबरा जाऊंगा?

438
00:26:15,866 --> 00:26:18,486
और उसने तुम्हें क्यों बुलाया?
तुम उसे जानते ही कितना हो।

439
00:26:18,661 --> 00:26:20,581
हम फ़ेसबुक पे दोस्त हैं।

440
00:26:20,746 --> 00:26:22,206
क्या?

441
00:26:24,959 --> 00:26:26,129
कब से?

442
00:26:26,294 --> 00:26:29,014
एक साल पहले से
जब से वो तुम्हारी ख़बर लेने लगी।

443
00:26:30,131 --> 00:26:33,051
एक मिनट, मेम्फ़िस मेरी ख़बर लेती है?

444
00:26:33,217 --> 00:26:35,007
हां, बहुत।

445
00:26:35,303 --> 00:26:37,763
वो पक्का करना चाहती है कि तुम ठीक हो।

446
00:26:37,930 --> 00:26:39,810
तुमने मुझे ये बताया क्यों नहीं, बेन?

447
00:26:40,558 --> 00:26:41,848
बस--

448
00:26:42,018 --> 00:26:45,438
उसने कहा नहीं बताऊं। और मैं उसे
धोखा नहीं देना चाहता था। वो मेरी दोस्त है।

449
00:26:45,604 --> 00:26:47,734
ए, चूतिया।

450
00:26:47,898 --> 00:26:49,398
मैं तुम्हारा दोस्त हूं।

451
00:26:49,859 --> 00:26:51,859
वो तुम्हारे दोस्त की पूर्व-पत्नी है।

452
00:26:52,028 --> 00:26:54,028
दोस्त, दोस्त की पूर्व-पत्नी।

453
00:26:54,196 --> 00:26:55,906
दोस्त, दोस्त की पूर्व-पत्नी।

454
00:26:56,407 --> 00:26:58,987
तुम्हें कब से मेम्फ़िस की चिंता हो गई?

455
00:26:59,160 --> 00:27:02,160
एक मिनट पहले, तुम एलिस को
चोदना चाहते थे। याद है तुम्हें?

456
00:27:02,330 --> 00:27:05,420
हो सकता है मैं एलिस को चोदना चाहता हूं
ताकि मेम्फ़िस को भुला सकूं।

457
00:27:05,583 --> 00:27:07,883
तुम प्यार के बारे में कुछ नहीं जानते क्या?

458
00:27:08,044 --> 00:27:09,344
प्लीज़ मेरी बात सुनो, कटर।

459
00:27:09,503 --> 00:27:12,343
मेरी एक अहम मीटिंग है--
ये बेबी पाउडर जैसी महक क्या है?

460
00:27:12,506 --> 00:27:15,966
मैंने तुम्हें टेज़ किया तो तुमने हग दिया था,
पर मैंने तुम्हें साफ़ कर दिया।

461
00:27:16,302 --> 00:27:17,352
तुम्हारा स्वागत है।

462
00:27:18,637 --> 00:27:22,477
ओह, सॉरी कि मैंने तुम्हें मुझे हगवाने के लिए
शुक्रिया नहीं कहा।

463
00:27:22,641 --> 00:27:25,351
तुम्हें उस लालच से दूर रखने के लिए
मुझे कुछ तो करना ही था।

464
00:27:25,519 --> 00:27:28,859
-यहां कुछ दिन तुम्हारा दिमाग़ साफ़ कर देंगे।
-कुछ दिन? नहीं, नहीं, नहीं।

465
00:27:29,023 --> 00:27:32,533
तुम समझ नहीं रहे। मैंने अपने पूरे कैरियर
इसका इंतज़ार किया है।

466
00:27:32,693 --> 00:27:33,903
ये मेरा बड़ा ब्रेक है।

467
00:27:34,070 --> 00:27:39,160
नहीं। ये, यहां अब जो तुम्हारे साथ होगा,
वो तुम्हारा बड़ा ब्रेक है।

468
00:27:40,743 --> 00:27:43,043
वैसे, तुम्हारे ऑफ़िस का मामला
मैंने संभाल लिया है।

469
00:27:45,039 --> 00:27:46,209
क्या?

470
00:27:46,374 --> 00:27:50,384
मैं रियरडन से घर पर मिला
और कह दिया कि तुम बड़ी परेशानी में हो।

471
00:27:51,712 --> 00:27:54,302
क्या--? क्यों? तुमने ऐसा क्यों किया?

472
00:27:54,465 --> 00:27:56,835
मैंने वोदका कंपनी में भी
तुम्हारे बॉस को फ़ोन किया।

473
00:27:57,468 --> 00:27:59,138
तुम पागल हो?

474
00:27:59,303 --> 00:28:01,513
मैं वोदका कंपनी में काम नहीं करता हूं।

475
00:28:03,099 --> 00:28:05,139
इसीलिए वो ठीक से समझ नहीं पा रही थी।

476
00:28:06,143 --> 00:28:08,313
बहुत हुआ साला।

477
00:28:08,479 --> 00:28:10,109
-ए।
-नहीं, नहीं, नहीं।

478
00:28:10,272 --> 00:28:11,322
-ए।
-नहीं, नहीं।

479
00:28:11,482 --> 00:28:13,822
सुनो, तुम कार्यक्रम के मुताबिक़ चलोगे

480
00:28:13,984 --> 00:28:16,114
वर्ना मैं तुम्हें टॉयलेट में बंद कर दूंगा।

481
00:28:16,278 --> 00:28:17,988
तुम्हारी मर्ज़ी।

482
00:28:18,155 --> 00:28:20,405
एक बात पक्की कि मैं तुम्हें उस तरह
नहीं खोऊंगा जैसे ऑली को खोया था।

483
00:28:20,908 --> 00:28:22,538
तुम समझ नहीं रहे, यार।

484
00:28:22,701 --> 00:28:24,541
मैं शराबी नहीं हूं।

485
00:28:24,703 --> 00:28:26,123
चुप रहो।

486
00:28:26,539 --> 00:28:29,539
-अपनी भलाई के लिए चुप रहो।
-नहीं, तुम चुप रहो।

487
00:28:29,708 --> 00:28:31,628
सुनो, मैंने तुम्हें समझाने की कोशिश की थी।

488
00:28:31,794 --> 00:28:34,344
चालान मेरे कमीने बॉस का हुआ--

489
00:28:42,179 --> 00:28:44,349
सब ठीक हो जाएगा, नन्हे-मुन्ने।

490
00:28:44,515 --> 00:28:46,675
सब ठीक हो जाएगा।

